एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने सीमाई क्षेत्र का भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा
Siddhart-nagar News - चित्र परिचयएसएसबी के उप महानिरीक्षक ने सीमाई क्षेत्र का भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजाएसएसबी के उप महानिरीक्षक ने सीमाई क्षेत्र का भ्रमण कर लिया सुरक्

सिद्धार्थनगर, हिटी। भारत-पाक के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर शुक्रवार को मुन्ना सिंह उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर ने 43वी वाहिनी एसएसबी के सीमा चौकी खुनवा व चेक पोस्ट का भ्रमण किया गया। मुख्य उद्देश्य सीमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटना के मंसूबे को असफल कर सीमाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना, किसी तीसरे देश के नागरिक के अवैध घुसपैठ को नाकाम करना और स्थानीय लोगो के दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उप महानिरीक्षक ने सीमा चौकी खुनवा व चेक पोस्ट खुनवा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
उन्होंने जवानों से सतर्कता व सावधानी के साथ ड्यूटी करने के साथ अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर वार्ता कर निर्देश दिया। सीमा शुल्क इकाई खुनवा, स्थानीय पुलिस और नेपाल एपीएफ के साथ समन्वय बैठक भी की। सूचनाओं को आपस में साझा करने, अवैध गतिविधि और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, दोनों देश के नागरिकों के साथ विनम्र आचरण रखने आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान उज्जल दत्ता कमांडेंट, 43वीं वाहिनी एसएसबी सिद्धार्थनगर, आशीष राघव, सहायक कमांडेंट खुनवा निरीक्षक राजेश कुमार मीना, पुलिस चौकी खुनवा से उप निरीक्षक चक्रपाल वर्मा, सीमा शुल्क इकाई खुनवा से निरीक्षक अक्षय कुमार यादव, सचिन घोष, संभू प्रसाद साही, नेपाल एपीएफ से उप निरीक्षक हरीराम यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।