Shiv Murti Tripathi s Son Completes 100 km Border Run in 15 Hours Sets New Benchmark विशाल ने किया कमाल, थार के रेगिस्तान में फहराया परचम , Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsShiv Murti Tripathi s Son Completes 100 km Border Run in 15 Hours Sets New Benchmark

विशाल ने किया कमाल, थार के रेगिस्तान में फहराया परचम

Siddhart-nagar News - बांसी के विशाल त्रिपाठी ने 15 घंटे 5 मिनट में 100 किमी की बॉर्डर रन पूरी की। यह दौड़ थार रेगिस्तान में आयोजित की गई थी, जिसे भारत की सबसे कठिन अल्ट्रा मैराथन माना जाता है। विशाल को इस प्रतियोगिता में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थThu, 9 Jan 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
विशाल ने किया कमाल, थार के रेगिस्तान में फहराया परचम

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कस्बे के प्रतापनगर निवासी शिव मूर्ति त्रिपाठी के 36 वर्षीय पुत्र विशाल त्रिपाठी ने 15 घंटा पांच मिनट में 100 किमी का बॉर्डर रन पूरा कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जिले में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले और वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत विशाल त्रिपाठी ने 14 व 15 दिसंबर को ‘बॉर्डर रन द हेल रेस में 100 किमी की दूरी को 15 घंटे पांच मिनट में पूरा कर दिया। यह दौड़ थार के तपते रेगिस्तान में आयोजित होती है और इसे भारत की सबसे कठिन अल्ट्रा मैराथनों में से एक माना जाता है। दौड़ जैसलमेर से दोपहर 12 बजे जब सूरज अपनी पूरी चमक के साथ तप रहा था शुरू हुआ और लोंगेवाला में रेस का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विशाल को 156 रैंक मिला। प्रतियोगिता के बाद अपने घर आए विशाल त्रिपाठी ने बताया कि दौड़ के प्रति जुनून और अनुशासन से न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अल्ट्रा रन, डुएथलॉन और मैराथन में नियमित रूप से भाग लेते हैं। वह धावक और साइक्लिंग समूह जैसे धावक और चेन एंड स्पाइक्स से जुड़े हुए हैं, जो उन्हें इस तरह की चुनौतियों के लिए प्रेरित करते हैं। सफलता पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी, रतन सेन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रमोद शंकर पांडेय आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।