Shreemad Bhagwat Katha Enriches Devotees in Dumriyaganj श्रीमद् भागवत कथा की महिमा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsShreemad Bhagwat Katha Enriches Devotees in Dumriyaganj

श्रीमद् भागवत कथा की महिमा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Siddhart-nagar News - चित्र परिचयश्रीमद् भागवत कथा की महिमा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा की महिमा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा की महिमा सु

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थFri, 18 April 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद् भागवत कथा की महिमा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के बनगवां नानकार गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार की रात अयोध्या से पधारे कथावाचक विजय राघव दास रामायणी ने श्रोताओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का रसपान कराया। कथा की महिमा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

कथा व्यास ने बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तत्वबोध से भरा हुआ है। इसमें तीन मुख्य संवाद, नारद और भक्ति संवाद, सनत कुमार और नारद संवाद व गोकर्ण और धुंधकारी संवाद के माध्यम से इसकी महिमा का विस्तार किया गया है। शास्त्री ने बताया कि पहले संवाद में अर्पण की कथा, दूसरे में समर्पण की कथा और तीसरे में तर्पण की कथा है। श्रीमद् भागवत महापुराण के अनुसार जो कार्य समाज के लिए किया जाए वह अर्पण है, जो भगवान के लिए किया जाए वह समर्पण है, और जो पितरों के लिए किया जाए वह तर्पण कहलाता है। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, लक्ष्मी देवी, विरेंद्र दूबे, महेंद्र पाण्डेय, पंकज आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।