डीआईओएस ने किया निरीक्षण
Sitapur News - जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज अहिरवार और डायट प्राचार्य ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का...

रुपईडीहा। जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच व डायट प्राचार्य ने शनिवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा का औचक निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज अहिरवार ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, पठन पाठन, छात्र उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था व अध्यापकों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर की स्वच्छता व अनुशासन संतोष जनक पाया गया। कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए। बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु सहगामी गतिविधियों को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। दोनो अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।