343 शिकायतों में से मात्र 39 का हुआ निस्तारण
Sonbhadra News - सोनभद्र में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 343 शिकायतें आईं। मौके पर केवल 39 का निस्तारण हुआ, बाकी मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग...
सोनभद्र, संवाददाता। जिले के चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 343 शिकायतें आई जिसमें मौके पर मात्र 39 का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ओबरा तहसील में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि व पुलिस विभाग से सम्बन्धी प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर ससमय गुणवत्त पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के टीम द्वारा मौके पर जाकर किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लगाये गये विभिन्न विभागों के पंजीकरण कैम्पों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कैम्प लगाये गये थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह आदि ने 77 शिकायतें सुनते हुए पर ही मौके पर सात मामलें निस्तारित किये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर अश्वनी कुमार, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण आदि रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। सीडीओ, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी, तहसीलदार अमित कुमार आदि ने 139 शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही 18 मामलें निस्तारित किये। सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन एडीएम सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर एडीएम, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 49 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही चर प्रकरण का निस्तारण किया। सम्पूर्ण समाधान घोरावल में उप जिलाधिकारी राजेश सिंह आदि ने 78 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 10 प्रकरण का निस्तारण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।