Brave Rescue in Bhadohi Man Falls into Well While Saving Goat Kid कुएं में गिरे युवक की पुलिस ने बचाई जान, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBrave Rescue in Bhadohi Man Falls into Well While Saving Goat Kid

कुएं में गिरे युवक की पुलिस ने बचाई जान

Bhadoni News - भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में शाबिर अंसारी नामक युवक कुएं में गिर गया। वह एक बकरी के बच्चे को बचाने के प्रयास में था। पुलिस और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 3 May 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
कुएं में गिरे युवक की पुलिस ने बचाई जान

भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार में शनिवार को शाबिर अंसारी नामक युवक कुएं में गिर पड़ा। मामले की जानकारी यूपी-112 के जवानों को मिली। कुछ ही देर में पुलिस, फायर बिग्रेड के जवान पहुंचे और युवक को सकुशल बाहर निकाला। बाजार स्थित पुराने कुएं में एक बकरी का बच्चा शनिवार को गिर गया था। उसे बचाने के लिए शाबिर अंसारी रस्सी के सहारे कुएं में उतर रहे थे। इसी दौरान रस्सी टूटने से वह कुएं में गिर पड़े। मामले की सूचना पीआरवी- 7371 को मिली। कुछ ही देर में पुलिस के जवानों के साथ ही फायर बिग्रेड के लोग भी पहुंचे।

जवानों ने रस्सी एवं अन्य उपकरणों के जरिए युवक और बकरी दोनों को कुएं से बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस के इस नेक कार्य को सराहा। उधर, एसपी ने लोगों से आह्वान किया कि इस तरह की घटनाएं होने पर यूपी-112 को त्वरित सूचित करें, ताकि समय पर कदम उठाया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।