इंस्टाग्राम पर की विवादित टिप्पणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sonbhadra News - दोहरीघाट पुलिस ने इंस्टाग्राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले निरंजन राव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। निरंजन गाँव के रास्ते पर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़...

दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले आरोपी दोहरीघाट पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर चकभगवानदास निवासी निरंजन राव ने एक विवादित पोस्ट डाला था। जैसे ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की निरंजन भागने की फिराक में गांव के रास्ते पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चकभगवानदास गांव पहुंचकर निरंजन राव को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकप्रियता पाने के लिए सोशल मीडिया पर कोई भी विवादित पोस्ट या टिप्पणी न करें। जिससे सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित हो सके। किसी की भी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।