Extreme Heat Wave Hits Sonbhadra Temperature Reaches 43 C सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा पहुंचा 43 डिग्री, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsExtreme Heat Wave Hits Sonbhadra Temperature Reaches 43 C

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा पहुंचा 43 डिग्री

Sonbhadra News - सोनभद्र में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुँच गया, जिससे गर्मी और तपिश बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री की वृद्धि के कारण रात में भी राहत नहीं मिली। लोग गर्म हवाओं से बचने के लिए पूरी तरह से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 25 April 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा पहुंचा 43 डिग्री

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को परा 43 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान 43 डिग्री पहुचने से तपिश काफी तेज रही। तपिश और गर्म हवा के कारण लोग दिन में झुलस जा रहे थे। वहीं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री बढ़ने से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सोनांचल में लगातार बढ़ रहे तापमान से तपिश बढ़ गई है। वही हीटवेव का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। तापमान बढ़ने के कारण तपिश और गर्म हवा के कारण लोग झुलस जा रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.0 और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 तथा न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में लगभग नौ डिग्री की बढ़ोत्तरी होने से लोग दिन में तपिश और रात में गर्मी से बेहाल रहे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप निकल गई थी। दोपहर तक तपिश बढ़ने के कारण सड़कों पर लोगों को आवाजाही कम हो गई। तपिश और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोगों को दिन में पूरे शरीर को ढक कर निकलते देखा गया। वहीं दिन में तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग झुलस जा रहे थे। तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को दिन में राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक और धर्मशाला चौक आदि स्थानों पर फ़्लाईओवर के नीचे खडे़ देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान में लगभग नौ डिग्री की बढ़ोत्तरी होने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। देर रात तक लोग गर्मी के कारण बेचैन नजर आए। वहीं लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।