Monthly Meeting of Apna Dal S Strengthens Organization in Robertsganj संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsMonthly Meeting of Apna Dal S Strengthens Organization in Robertsganj

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता

Sonbhadra News - ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल एस रॉबर्ट्सगंज विधानसभा की मासिक बैठक विधान सभा अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 18 Nov 2024 05:52 PM
share Share
Follow Us on
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दें कार्यकर्ता

ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल एस रॉबर्ट्सगंज विधानसभा की मासिक बैठक विधान सभा अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में सोमवार को खेतकटवा में हुई। इस दौरान पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से कार्यकर्ताओं की समीक्षा की गई।

अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष श्री दयालु ने कहा कि विधानसभा का सही गठन करना है, जो व्यक्ति मीटिंग में आए उसको ध्यान में रखते हुए चारों जोन से बराबर बराबर की संख्या में पदाधिकारी बनाकर प्रशिक्षण भी देना है। बताया कि संगठन सबसे बड़ा होता है। संगठन में पद छोटा और बड़ा हो सकता है, लेकिन संगठन में प्रत्येक व्यक्ति बराबर है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। हमें विधानसभा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जोन से पदाधिकारी बनाने पर जोर देना होगा। विशिष्ट अतिथि शिबू शेख ने कहा कि संगठन को हम सभी लोग मिलकर मजबूत करें। एक महीने में संगठन को जमीन पर उतारने के लिए प्रेरित किया। संचालन जिला सचिव संतोष कनौजिया ने किया। इस दौरान नंदू पटेल, सत्यनारायण पटेल, बैजनाथ पटेल, संगम पटेल, जलालुद्दीन, गिरधारी पटेल, राम नरेश विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।