अभियंताओं का उत्पीड़न नही होगा बर्दाश्त
Sonbhadra News - अनपरा में विद्युत अभियन्ता संघ की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सिंह और महासचिव जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने निजीकरण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प...
अनपरा,संवाददाता। विद्युत अभियन्ता संघ की नई केन्द्रीय कार्यकारिणी का सोमवार को शपथ ग्रहण हुआ। नयी केन्द्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष इं संजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं प्रभात सिंह तथा महासचिव इं जितेन्द्र सिंह गुर्जर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के बाद डिस्काम निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष का संकल्प दोहराया। अभियन्ता संघ की सत्र 2025-27 के लिए केन्द्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम हाइडिल फील्ड हॉस्टल, 17 राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी इं पंकज अग्रवाल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष इं0 संजय सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 प्रभात सिंह व महासचिव इं0 जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वांचल . एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के निजीकरण के निर्णय के विरोध में चल रहे संघर्ष के कार्यक्रमों को प्रभावी ढ़ंग से सम्पादित कराये जायेंगे। अभियन्ता संघ की कार्यकारिणी ने निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया। विद्युत निगमों को आत्मनिर्भर व बेहतर बनाने, बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने, अभियंताओं की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर उनका सार्थक निराकरण कराया जायेगा। किसी भी अभियन्ता का उत्पीड़न व अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम में ऑल इण्डिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, उप्र अधिकारी महापरिषद के प्रधान महासचिव व उप्र इंजीनियर्स एसोशिएशन के महासचिव इं आशीष यादव, पूर्व मुख्य अभियंता सी पी यादव, संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारि महेन्द्र राय, पी.के. दीक्षित, डी. के. मिश्र, सुहैल आबिद, श्रीचन्द, सरजू त्रिवेदी, के. एस. रावत, दीपक चक्रवर्ती, व शिक्षक नेता रीना त्रिपाठी मुख्यतया उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।