Unseasonal Rain Causes Heavy Damage to Wheat Crops in Sonbhadra आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से खेतों में लगा पानी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsUnseasonal Rain Causes Heavy Damage to Wheat Crops in Sonbhadra

आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से खेतों में लगा पानी

Sonbhadra News - सोमवार की शाम सोनभद्र जिले के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश हुई। आधे घंटे तक हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान परेशान हैं क्योंकि फसलें खेतों में ही पड़ी हैं। बारिश...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 14 April 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से खेतों में लगा पानी

सोनभद्र, संवाददाता। जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार की शाम गरज-चमक और आंधी के साथ बेमौसम बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते खेतों मे पानी लग गया। खेतों में काटकर मड़ाई के लिए रखी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ देर के लिए आसमान में छाए काले बादलों से अंधेरा छा गया था। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। रात में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिले के चोपन, सलखन, ओबरा, डाला, करगरा, कुरहुल, दुद्धी आदि क्षेत्रों में सोमवार की शाम पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादलों का झुंड छा गया। इससे दिन में अंधेरा हो गया था। देखते ही देखते ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने लगी। बारिश से किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। जिले भर में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। बारिश होते ही गेहूं की फसल भीगने से मड़ाई का कार्य ठप हो गया है। मड़ाई के लिए खलिहान में रखी गेहूं की फसल में पानी लग गया है।

चोपन प्रतिनिधि के अनुसार: सोमवार की शाम चोपन विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश किसानों के लिए आफत बन गई। गौरतलब हो कि इस वक्त गेहूं समेत अन्य फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है। बारिश के होने से किसान परेशान दिखाई दिए। जैसे तैसे खलिहान में रखी फसल को बचाने का प्रयास भी किए, लेकिन आधे घंटे से अधिक बारिश होने की वजह से खलिहान में पानी लग गया। अब किसानों को फसलों के बर्बाद होने का डर भी सता रहा है। बारिश की वजह से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। बड़गांवा निवासी राजेश दुबे ने बताया कि अभी आधी से अधिक फसले खेत और खलिहान में ही पड़ी हुई है। असमय ही बारिश की वजह से फसलों में दाग लगने और सड़ने की संभावना है। जबकि इसी फसल से बेच कर गांव में किसान शादी व्याह और अन्य जरूरतें पूरी करते हैं।

सलखन प्रतिनिधि के अनुसार: सलखन क्षेत्र के कुरहुल, अदलगंज, पटवध आदि तमाम गांव में अचानक पांच बजे बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश होने से खेतों में पानी लग गया। अभी दो दिनों पूर्व ही बारिश के चलते फसलें भीग गई थी। धूप निकलने के चलते किसान उसको सूखा रहे थे। लेकिन दोबारा हुई बारिश से गेहूं की फसल भीग गईग्।

सलखन क्षेत्र के किसान नर्मदा पांडेय, तेजवंत पांडेय, प्रदीप पाठक आदि लोगों ने बताया कि अब गेहूं की फसल खराब हो जाएगी। बड़ी मेहनत से गेंहू की फसल तैयार की थी। अब जब कटाई का समय आया तो मौसम ने खेल बिगाड़ दिया। आधी फसल काट चुके हैं, जबकि आधी फसल खेत में खड़ी है। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो काटी गई फसल के दाने काले पड़ने शुरू हो जाएंगे। अभी तक सब ठीक-ठाक था। तेज हवा संग हुई बारिश ने कटाई रोक दी। कहा कि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल बर्बाद हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।