Unveiling of Dr B R Ambedkar Statue on His Birth Anniversary in Pratapgarh डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण, फहराया तिरंगा, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsUnveiling of Dr B R Ambedkar Statue on His Birth Anniversary in Pratapgarh

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण, फहराया तिरंगा

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने किया। समारोह में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया और केक काटकर जयंती...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 14 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण, फहराया तिरंगा

प्रतापगढ़, संवाददाता। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को विकास खंड मानधाता परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और एमएलसी ने संयुक्त रूप से किया। केक काटकर जयंती मनाई गई और परिसर में स्थापित 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर नमन किया। विकास खंड मानधाता परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मो. अशफाक के प्रयास से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। राजस्थान के कारीगरों की ओर से तैयार की गई प्रतिमा का अनावरण सोमवार को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती) और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल) ने संयुक्त रूप से की। इसके बाद परिसर में केक काटकर आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अतिथियों ने परिसर में स्थापित कराए गए 100 फीट ऊंचे तिरंगे को फहरा कर नमन किया। प्रभारी बीडीओ दयाराम यादव ने कहा कि आज हम यहां इकट्ठे इसलिए हुए हैं क्योंकि संविधान ने हमें यह अधिकारी दिया है। समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह की छात्राओं की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संचालन सलीम एडवोकेट और केडी गौतम ने किया। ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद ने ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में बादल पटेल, राजेन्द्र सिंह, इमाम, समाजशेखर, राजेश सिंह, बबिता कनौजिया, राबिन पटेल आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।