छात्रों ने श्लोकों के सस्वर गायन का किया अभ्यास
Sonbhadra News - घोरावल में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में चल रही वेदगायन कार्यशाला के तीसरे दिन छात्रों ने श्लोकों का सस्वर गायन किया। विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्रों के साथ वेद मंत्रों का गायन किया। कार्यशाला में कुल...

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। कार्यशाला के तीसरे दिन गुरुवार को कार्यशाला में छात्रों ने श्लोकों के सस्वर गायन का अभ्यास किया। छात्रों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ ही पूरा प्रसार वेद प्रार्थना से गुंजायमान हो गया। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिरसांई में चल चल रहा तीसरे दिन की कार्यशाला वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान एवं मां वीणावादिनी की पूजा अर्चना से प्रारम्भ हुआ। सभी अतिथियों और छात्रों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि आज कार्यशाला का तीसरा दिन है, जिसमें बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर संगीतमय वाचन सिखाया जायेगा। चारों वेदों की मुख्य विचार धाराओं पर प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने छात्रों को बहुत ही रोचक तरीके से समझाया।
वहीं अशोक चौबे और आनंद पांडेय ने आरोह अवरोह के साथ संगीत के धुनों पर श्लोकों का गायन कराया, जिसमें हारमोनियम व ढोलक पर जुगलबन्दी की गई। छात्रों को प्रात:स्मरण मन्त्र, प्रकृति पूजा, वेदों में वर्णित राष्ट्र प्रार्थना आदि का ज्ञान देकर गेय विधा में ले जाया गया। जब सब बच्चे संगीत की धुनों पर वेदमंत्रों का सस्वर वाचन कर रहे थे तो एक अलग छटा प्रस्तुत हो रही थी और सबके चेहरे पर तेज प्रकाशित हो रहा था। बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला में कुल सौ बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त क्या किया। इस मौके पर सनकादिक पाठक, प्रशांत दुबे, अभय कुमार, अजय दुबे, संपूर्णानंद, मूलचंद त्रिपाठी, राजू प्रसाद, राजन कुमार, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।