बरातियों से भरी पिकप पेड़ से टकराई, आठ घायल
Sonbhadra News - विण्ढमगंज में बरातियों से भरी पिकप पेड़ से टकरा गई, जिससे आठ बराती घायल हो गए। यह बरात बैरखड़ गांव से झारखंड के गढ़वा जिले जा रही थी। घायलों में ज्यादातर नाबालिग बच्चे शामिल हैं। सभी को अस्पताल में...

विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र की सीमा से सटे झारखड़ के गढ़वा जिले के भवनाथपुर- श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर छमईलवा के समीप शुक्रवार की रात बरातियों से भरी पिकप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे पिकप में सवार आठ बराती घायल हो गए। बरात विण्ढमगंज के बैरखड़ गांव से गई थी। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव से एक बरात झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के चौरिया गांव जा रही थी। दर्जन भर बराती एक पिकप में सवार होकर बरात में जा रहे थे, जिसमें ज्यादातर नाबालिग बच्चे थे। बरात जैसे ही झारखंड के गड़वा जिले के भवनाथपुर- श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर छमईलवा के समीप पहुंची, इसी दौरान पिकप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।
इससे पिकप में सवार विंढमगंज के बैरखड़ निवासी 10 वर्षीय प्रदीप कुमार, 14 वर्षीय सत्यनारायण गोड़, 10 वर्षीय सुबेश कुमार पुत्र पिंटू भुइंया, 11 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र जगमोहन गोड़, 11 वर्षीय विकास कुमार पुत्र विनय कुमार, 13 वर्षीय रामकुमार पुत्र भोला गोड़, 11 वर्षीय पप्पू पुत्र जगमोहन गोड़ तथा 12 वर्षीय जयप्रकाश गोड़ घायल हो गए। सभी घायलों को पीछे से आ रहे अन्य बारातियों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल विकास कुमार, रामकुमार गोड़, पप्पू गोड़, जयप्रकाश गोड़ को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।