संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी, हालत गंभीर
Sonbhadra News - सोनभद्र के रैपुरा गांव में एक महिला शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। 23 वर्षीय रूजबाना बेगम का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और आग लगाई। पति का कहना है कि वह खाना...

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला झुलस गई। जानकारी के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। वाराणसी के सहिजनी गांव निवासी 23 वर्षीय रूजबाना बेगम पत्नी सनवर अली की शादी करीब चार वर्ष पूर्व शाहगंज के रैपुरा में हुई थी। शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों से झुलसने पर वह शोर मचाने लगी। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद ससुराल वाले उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां गए जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में रूजबाना का आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और जब वह बेड पर बैठी थी तभी किसी ने उसके उपर तरल पदार्थ डालकर आग लगा दिया। ससुराल वालों ने उसकी जिंदगी खराब कर दी। उधर पति व ससुराल के सदस्यों का कहना था कि रूजबाना खाना बना रही थी, तभी आग लग गई। इस संबंध में शाहगंज के थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया कि बताया कि अभी थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर महिला की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।