सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत व एक दर्जन से ज्यादा घायल
सोनभद्र में पन्नूगंज थाना क्षेत्र में अमिला धाम के पास शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।...

सोनभद्र में पन्नूगंज थाना क्षेत्र में अमिला धाम के पास शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कुराकला गांव से अमिल धाम दर्शन पूजा पाठ के लिए 35 से 40 की संख्या में ट्रैक्टर से श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह गए थे। बताते हैं कि लौटते समय ट्रैक्टर ज़ब मां अमिला भवानी मंदिर से कुछ आगे पहाड़ी से उतर रहा था, तभी गेयर बदलते समय ढलान पर पलट गया। इसके चलते उसमें सवार लोग गिर गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागे-भागे पहुंचे। राहत कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। लगभग आधा घंटा बाद एम्बुलेंस के साथ मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में 63 वर्षीय शैल कुमारी पत्नी प्रेमनारायण सिंह और कुराकलां गांव निवासी निर्मला देवी (65) की मौत हो गई।
घायल 35 वर्षीय शारदा देवी पत्नी श्री राम, 32 वर्षीय विजय कुमार पुत्र गौरी शंकर सिंह, 10 वर्षीय प्रबल सिंह पुत्र ज्ञान प्रकाश सिंह, 12 वर्षीय जीतू पुत्र उदल सिंह, 35 वर्षीय कल्पना देवी पत्नी रामपाल, 20 वर्षीय रोहित रंजन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह, 30 वर्षीय सोनिया देवी पत्नी विजय कुमार सिंह और 65 वर्षीय पारसनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिहर सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं।
यह लोग भी हुए घायल
30 वर्षीय चंद्रभान सिंह पुत्र जगमोहन सिंह
11 वर्षीय आदित्य पुत्र सतीश नारायण सिंह
31 वर्षीय किरण सिंह पत्नी चंद्रभान सिंह
26 वर्षीय दीपिका पत्नी ज्ञान प्रकाश सिंह
8 वर्षीय सीता पुत्री चंद्रभान सिंह
10 वर्षीय अश्वनी सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह
35 वर्षीय रेखा पत्नी अजय नारायण सिंह
12 वर्षीय आर्यन सिंह पुत्र उदय सिंह
31 वर्षीय निरंजन सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह
32 वर्षीय बबीता देवी पत्नी उदय सिंह
35 वर्षीय उदल सिंह पत्नी पारस सिंह
19 वर्षीय अभय नारायण सिंह पुत्र अजय नारायण सिंह