up-gold-silver-price-19-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down UP Gold Silver Price Today: कानपुर-आगरा में सोना-चांदी दोनों में गिरावट, गोरखपुर-बरेली सिल्वर स्थिर, जानें कीमतें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsup-gold-silver-price-19-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: कानपुर-आगरा में सोना-चांदी दोनों में गिरावट, गोरखपुर-बरेली सिल्वर स्थिर, जानें कीमतें

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 19 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और आगरा में सोना-चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। गोरखपुर में सोने में गिरावट, बरेली में बढ़ोतरी रही।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 19 April 2023 04:23 PM
share Share
Follow Us on
UP Gold Silver Price Today: कानपुर-आगरा में सोना-चांदी दोनों में गिरावट, गोरखपुर-बरेली सिल्वर स्थिर, जानें कीमतें

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 19 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और आगरा में सोना-चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। गोरखपुर में सोने में गिरावट और बरेली में बढ़ोतरी दर्ज की गई। चांदी दोनों जगह स्थिर रही।

कानपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 62150 प्रति दस ग्राम और चांदी 76600 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 76100 प्रति किलो रही। 

आगरा में भी सोना-चांदी दोनों में गिरावट रही। मंगलवार को सोना 60300 प्रति दस ग्राम और चांदी 72150 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 60100 प्रति दस ग्राम और चांदी 72000 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोने में गिरावट और चांदी स्थिर रही।  मंगलवार को सोना 62200 प्रति दस ग्राम और चांदी 75000 प्रति दस ग्राम थी।  बुधवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 75000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोने में बढ़ोतरी और चांदी स्थिर रही। मंगलवार को सोना 59200 प्रति दस ग्राम और चांदी 71500 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 59650 प्रति दस ग्राम और चांदी 71500 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।