up-gold-silver-price-26-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down UP Gold Silver Price Today: कानपुर और गोरखपुर में सोना-चांदी में गिरावट, आगरा-बरेली में बढ़ोतरी, जानिए कीमतें , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up-gold-silver-price-26-april-rates-lucknow-kanpur-varanasi-gorakhpur-agra-prayagraj-bareilly-gold-and-silver-down

UP Gold Silver Price Today: कानपुर और गोरखपुर में सोना-चांदी में गिरावट, आगरा-बरेली में बढ़ोतरी, जानिए कीमतें 

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 26 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट हुई। आगरा और बरेली में दोनों में बढ़ोतरी देखी गई।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 26 April 2023 03:21 PM
share Share
Follow Us on
UP Gold Silver Price Today: कानपुर और गोरखपुर में सोना-चांदी में गिरावट, आगरा-बरेली में बढ़ोतरी, जानिए कीमतें 

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 26 अप्रैल को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट हुई। आगरा और बरेली में दोनों में बढ़ोतरी देखी गई।

कानपुर में सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 61900 प्रति दस ग्राम और चांदी 76500 प्रति किलो रही थी। बुधवार को सोना 61700 प्रति दस ग्राम और चांदी 76200 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना-चांदी दोनों में बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को सोना 60600 प्रति दस ग्राम और चांदी 73000 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 60900 प्रति दस ग्राम और चांदी 73300 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट देखी गई।  मंगलवार को सोना 61500 प्रति दस ग्राम और चांदी 74500 प्रति किलो थी।  बुधवार को सोना 62000 प्रति दस ग्राम और चांदी 74000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना-चांदी दोनों में बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को सोना 60600 प्रति दस ग्राम और चांदी 72000 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 60800 प्रति दस ग्राम और चांदी 72400 प्रति किलो रही।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।