Free Meal Distribution Initiative in Sultanpur for Needy जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा जारी, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFree Meal Distribution Initiative in Sultanpur for Needy

जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा जारी

Sultanpur News - सुलतानपुर में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा निशुल्क भोजन वितरण किया गया। यह सेवा मरीजों, तीमारदारों, यात्रियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए साप्ताहिक रूप से चलाई जा रही है। एहतेशाम इरशाद ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरFri, 23 May 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा जारी

सुलतानपुर। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में गुरुवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और रेलवे स्टेशन परिसर में निशुल्क भोजन वितरण किया गया। यह सेवा साप्ताहिक रूप से मरीजों, तीमारदारों, यात्रियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु चलाई जा रही है। ताजखानपुर के एहतेशाम इरशाद ने पूरे भोजन प्रबंधन की ज़िम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के दौरान दुर्गेश प्रताप सिंह ने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन की थालें वितरित करते हुए कहा कि यह पहल समाज में सहयोग और संवेदना की मिसाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।