World Turtle Day Celebration in Kanpur Conservation Message कछुओं का पूजन कर पनीर का लगाया भोग, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWorld Turtle Day Celebration in Kanpur Conservation Message

कछुओं का पूजन कर पनीर का लगाया भोग

Kanpur News - कछुओं का पूजन कर पनीर का लगाया भोग कछुओं का पूजन कर पनीर का लगाया भोग कछुओं का पूजन कर पनीर का लगाया भोग

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 23 May 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
कछुओं का पूजन कर पनीर का लगाया भोग

कानपुर। कछुओं का पूजन कर उनके संरक्षण का संदेश देते हुए जन जागृति मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को विश्व कछुआ दिवस मनाया। पनकी स्थित 400 वर्ष प्राचीन नागेश्वर मंदिर के कछुआ तालाब में संस्था सदस्यों ने जीव-जंतुओं के साथ प्रेम से बर्ताव करने के लिए प्रेरित किया। तालाब पर आरती, पूजन कर कछुओं को पनीर का भोग लगाया गया। तालाब के निकट प्राचीन नागेश्वर मंदिर के महंत देवी दयाल पाठक ने तालाब में रहने वाले विभिन्न प्रजातियों के कछुओं को पुकारा। उनके पुकारने पर कई छोटे-बड़े कछुए तालाब के किनारे आ गए। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कछुओं को भगवान विष्णु का कच्छप अवतार माना जाता है।

श्रद्धालुओं ने कछुओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। संस्था के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि कछुआ दिवस हमें जीव-जंतुओं और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने हाल में कछुओं की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोगों ने तंत्र-मंत्र और औषधीय अंधविश्वासों के कारण कछुओं का अवैध शिकार और तस्करी बढ़ रही है। कछुओं को बचाने के लिए सरकार के साथ जनता को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कछुआ तालाब पनकी में नागेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ और तालाब में भगवान विष्णु के दर्शन हो जाते हैं। उन्होंने तालाब के जीर्णोंद्धार और सुंदरीकरण कराने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सराहना की। यहां प्रह्लाद दुबे, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, अधिवक्ता कृष्णजी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।