DRM Sunil Kumar Verma Inspects Lucknow Railway Division Focuses on Women s Issues and Digitalization महिला कर्मियों की कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को समझा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDRM Sunil Kumar Verma Inspects Lucknow Railway Division Focuses on Women s Issues and Digitalization

महिला कर्मियों की कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को समझा

Lucknow News - लखनऊ में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला कर्मचारियों से उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के निर्देश दिए। कार्य के डिजिटलीकरण और कार्यालय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 23 May 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
महिला कर्मियों की कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को समझा

लखनऊ। डीआरएम उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विशेष रूप से महिला कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को समझा। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रेरक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार किया। निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं में कार्य के डिजिटलीकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा कार्यालय की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया।

कहा कि यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों दोनों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।