Bride Alleges Dowry Harassment Police Register Case Against In-Laws सहायक लेखाकार समेत दस लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBride Alleges Dowry Harassment Police Register Case Against In-Laws

सहायक लेखाकार समेत दस लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Gorakhpur News - गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी विवाहिता ने दहेज में कार और सोने की अंगूठी की मांग को लेकर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 24 May 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
सहायक लेखाकार समेत दस लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में कार व सोने की अंगूठी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने लेखाकार पति समेत ससुराल के 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौसढ़ निवासी वंदना कुमारी पुत्री रामसुरेश ने पुलिस को बताया उसकी शादी 24 अप्रैल 2024 को गोला क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक लेखाकार हैं। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चला।

इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में पुलिस ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। गीडा एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।