सुलतानपुर: तेज रफ्तार बाइक से गिरकर स्वास्थ्यकर्मी घायल
Sultanpur News - सुलतानपुर: तेज रफ्तार बाइक से गिरकर स्वास्थ्यकर्मी घायलसुलतानपुर: तेज रफ्तार बाइक से गिरकर स्वास्थ्यकर्मी घायलसुलतानपुर: तेज रफ्तार बाइक से गिरकर स्वा

चांदा। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्यकर्मी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गए। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। चांदा कोतवाली क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी नीरज श्रीवास्तव पुत्र शिवकुमार श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर कमैचा में आरआरबीके फर्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। बुधवार सुबह नीरज ड्यूटी जा रहे थे। चांदा कस्बे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में नीरज चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने की दशा में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।