Three Rohingya women were living Kanpur after coming illegally from Myanmar police arrested them म्यांमार से अवैध तरीके से आकर कानपुर में रह रहीं थीं तीन महिला रोहिंग्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsThree Rohingya women were living Kanpur after coming illegally from Myanmar police arrested them

म्यांमार से अवैध तरीके से आकर कानपुर में रह रहीं थीं तीन महिला रोहिंग्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर से रोहिंग्या मो. साहिल के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। म्यांमार से अवैध तरीके से आईं तीन महिला रोहिंग्या को रविवार को गंगाघाट पुलिस ने धर-दबोचा।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 25 May 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
म्यांमार से अवैध तरीके से आकर कानपुर में रह रहीं थीं तीन महिला रोहिंग्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर से रोहिंग्या मो. साहिल के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। म्यांमार से अवैध तरीके से आईं तीन महिला रोहिंग्या को रविवार को गंगाघाट पुलिस ने धर-दबोचा। विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। तीनों महिलाएं उन्नाव जिले के शुक्लागंज के मनोहर नगर में रहती थीं। पुलिस के मुताबिक म्यांमार और रोहिंग्या के खिलाफ बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कानपुर में चेकिंग के दौरान साहिल को गिरफ्तार किया था जिसके बाद गंगाघाट पुलिस ने रोहिंग्या परिवार के 10 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी पीके मिश्रा का कहना है कि 22 मई को सूचना मिली कि गंगा किनारे बनी एक झोपड़पट्टी में कुछ लोग रहते हैं। वह स्थानीय भाषा नहीं बोलते हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो तीन महिलाएं मिलीं। उन्होंने बताया कि वे म्यांमार की निवासी हैं। असम के रास्ते कानपुर आई थीं। उनके पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

बताया कि उनके परिवार में कुल 10 सदस्य हैं जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने उनके नाम-पते की पुष्टि की और पाया कि सभी म्यांमार के बुसीडोंग के मोगांडो सिटी के रहने वाले हैं। इसके आधार पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अजीदा (36), सिनवारा बेगम (38) और नूर कायदा (22) को धर-दबोचा। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:तस्करों के पेट में छिपा था एक किलो सोना, खाना खिला-खिलाकर निकाले गए 27 कैप्सूल

कानपुर में भी कई टीमें लगीं

शहर में अवैध तरीके से रहने वाले रोहिंग्या के खिलाफ चेकिंग अभियान शहर में भी चलने लगा है। हर संदिग्ध की निगरानी की जा रही है। चेकिंग के लिए कई पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर नजर है। पुलिस अब अन्य परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इन पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस ने तीनों महिलाओं पर विदेशी अधिनियम बीएनएस की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा मोहम्मद साहिल, अनवर, हबीबुल्ला, असमत, रोहिमा बेगम, याहिया, सिनवारा बेगम, जुनैद, अजीदा और नूर कायदा के खिलाफ पंजीकृत किया गया था।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में दबंगों का उत्पात, प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ाकर मारी तीन गोलियां

सभासद के घर ताला, सत्यापन शुरू

रोहिंग्या के पास से आधार कार्ड और डीएल मिला था। उसकी संस्तुति करने वाले सभासद की पुलिस तलाश कर रही है जिसके बाद कानपुर पुलिस ने सीताराम कॉलोनी की सभासद मनोहर नगर निवासी सजिया बानो के पति शहजादे को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। उसके बाद से सभासद के घर पर ताला लटका हुआ है। रोहिंग्या के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने मनोहर नगर और शक्ति नगर के पास गंगा तट के किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों का रविवार को सत्यापन कार्य कराया। इसके लिए झोपड़ी में रहने वाले लोगों के आधार कार्ड भी चेक किए।

पूर्वी डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया, रोहिंग्या व संदिग्धों की तलाश में शहर में अभी अभियान चलाया जा रहा है। कई टीमें लगी हैं। बाहरियों को जल्द ही तलाश किया जाएगा। अगर कोई रह रहा होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |