लक्ष्मण-परशुराम संवाद देख रोमांचित हुए दर्शक
Unnao News - अचलगंज में मां बालेश्वरी मंदिर परिसर में चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन 157 वां धनुष यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मण और परशुराम का संवाद सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भगवान राम ने...

अचलगंज, संवाददाता। पडरी कला स्थित पौराणिक सिद्धपीठ मां बालेश्वरी मंदिर परिसर में चल रहे चार दिवसीय मेला के दूसरे दिन 157 वां धनुष यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें लक्ष्मण.परशुराम संवाद सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूरी रात डटे रहे। गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाते ही भगवान राम ने धनुष तोड़ा वैसे ही सीता ने राम के गले में जयमाला डाल दी। धनुष टूटने की आवाज सुन भगवान परशुराम क्रोधित हो गए। वह सीधे जनक के राजमहल में आकर गर्जना करने लगे। लक्ष्मण और परशुराम का संवाद सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए। कार्यक्रम में जनक का पूर्व प्रधान छन्नू लाल त्रिवेदी, लखन दया बाजपेई, रावण ओम प्रकाश त्रिवेदी, परशुराम कुलदीप ने अभिनय किया। कार्यक्रम में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सुरेश कुमार, दीनू, भोला, ललित मिश्रा, अमित,मुन्नू शुक्ला, सुनील, डॉ योगेन्द्र, उत्तम लोधी, विकास, राजन, अंशू आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।