Four Medals Won by Local Talents Honored in Achalganj Ceremony खेल प्रतिभाओं का सम्मान, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsFour Medals Won by Local Talents Honored in Achalganj Ceremony

खेल प्रतिभाओं का सम्मान

Unnao News - अचलगंज में एक समारोह में चार पदक जीतने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आनंद प्रताप सिंह ने विश्व फायर फाइटर्स गेम्स 2024 में चार गोल्ड मेडल जीते। सोनाली कुशवाहा को यूपी क्रिकेट टीम में चुना गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावTue, 4 Feb 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
खेल प्रतिभाओं का सम्मान

अचलगंज, संवाददाता। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक सभागार में मंगलवार को देश के लिए एक नहीं चार चार पदक हासिल करने वाली प्रतिभाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल ने ब्लॉक के जंगलीखेडा गांव निवासी आनंद प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया हैं। इन्होंने सितंबर माह में डेनमार्क में आयोजित विश्व फायर फाइटर्स गेम्स 2024 में चार गोल्ड मेडल पदक जीतकर देश के गौरव को बढ़ाया। इसी प्रकार क्षेत्र के बंथर गांव निवासी सोनाली कुशवाहा ने अपनी प्रतिभा से यूपी क्रिकेट टीम में चुनी गई है। अंग वस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कहा कि बैसवारा में उपजी प्रतिभाओं से हम सभी गौरवान्वित है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष विमल कुमार शुक्ल, प्रधान राम बहादुर सिंह भदौरिया, देशराज, दिलीप, संजय, वीरेंद्र कुमार, लल्लन, राज कुमार व सीताराम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।