Salesman Found Dead in Ganga Murder Suspect Arrested in Achalganj सेल्समैन के हत्यारे को पकड़ भेजा जेल, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsSalesman Found Dead in Ganga Murder Suspect Arrested in Achalganj

सेल्समैन के हत्यारे को पकड़ भेजा जेल

Unnao News - अचलगंज में गंगा में डूबे सेल्समैन पंकज यादव का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। पंकज और कृष्ण के बीच नशेबाजी को लेकर विवाद था, जिसके चलते पंकज की हत्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावMon, 24 March 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
सेल्समैन के हत्यारे को पकड़ भेजा जेल

अचलगंज, संवाददाता। गंगा में डूबे सेल्समैन का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया है। अचलगंज थाना क्षेत्र के कोलुहागाड़ा घाट पर 12 मार्च पूर्णमासी को गंगा स्नान करने गए कानपुर नगर थाना महराजपुर के कन्हईखेड़ा गांव के रहने वाले अट्ठाइस वर्षीय पंकज यादव डूब कर बह गया था। वह कोलुहागाड़ा देशी शराब ठेका पर सेल्समैन था। कई दिनों तक गोताखोर व स्टीमर से उसकी खोज हुई, मगर उसका कही सुराग नहीं लगा। पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में लगी रही। घटना के नवें दिन शुक्रवार को बक्सर घाट पर एक नर कंकाल पड़ा मिला था। भाई नीरज ने चड्डी के नंबर से शव की पहचान अपने भाई मृतक पंकज के रूप में करते हुए हत्या का आरोप लगाया था। भाई नीरज की तहरीर पर पुलिस ने कोलुहागाड़ा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ रजौली पुत्र राधेश्याम के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया था। रविवार को इंस्पेक्टर राजेश पाठक, दरोगा जय प्रकाश भारती ने मुखबिर की निशानदेही पर आरोपित को मझरा भिखना से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विवाद के चलते की थी हत्या

सेल्समैन की हत्या के पीछे महज नशेबाजी सामने आई है। इंस्पेक्टर राजेश पाठक के अनुसार मृतक पंकज और आरोपित कृष्ण कुमार के बीच नशेबाजी को लेकर आए दिन विवाद हुआ करता था। घटना वाले दिन भी दोनों नशे में गंगा स्नान करने गए थे। स्नान दौरान आरोपी कृष्ण कुमार ने उसे गहरे पानी में दबा दिया। जिसमें उसकी छटपटा कर मौत हो गई थी। शव में महज नर कंकाल बचा था। इसीलिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।