Tourism Development in Unnao 267 92 Lakh Investment for Religious Sites ढाई करोड़ रुपये से संवरेंगे तीन धार्मिक स्थल, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTourism Development in Unnao 267 92 Lakh Investment for Religious Sites

ढाई करोड़ रुपये से संवरेंगे तीन धार्मिक स्थल

Unnao News - उन्नाव में धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास के लिए 267.92 लाख रुपये का खर्च किया जाएगा। इसमें मानदेवी मंदिर, जालिपा देवी मंदिर और तैलहैही माता मंदिर का विकास शामिल है। यह योजनाएं 2024-25 में पूरी होंगी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 10 April 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
ढाई करोड़ रुपये से संवरेंगे तीन धार्मिक स्थल

उन्नाव, संवाददाता। जनपद के तमाम धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी कर ली गई है। इस पर 267.92 लाख रुपये खर्च किया जाएगा ताकि धार्मिक स्थल पर आने वाले भक्तों और पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बन सके। साल 2024-25 में राज्य योजना के तहत सदर विधानसभा में 92.12 लाख की लागत से ग्राम फत्तेहपुर स्थित मानदेवी मंदिर, पुरवा विधानसभा क्षेत्र में 102.90 लाख से बिछिया स्थित जालिपा देवी मन्दिर और सफीपुर विधानसभा क्षेत्र 74.90 लाख की लागत से सफीपुर स्थित तैलहैही माता मंदिर का पर्यटन विकास कराए जाने की योजनाएं स्वीकृत की गई है। जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परियोजनाओं के पूरे होने पर जनपद में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास होगा और पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी। योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। स्थलों पर संपर्क मार्ग के लिए सीसी रोड, पार्किंग, विश्राम भवन, सूचना केन्द्र, परिक्रमा मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, वॉटर कूलर आदि व्यवस्थाएं कराई जाएगी। संबंधित विधान सभा क्षेत्र के विधायक योजनाओं के प्रस्तावक है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्वालुओं और पर्यटको को आकर्षित किए जाने के मकसद से पर्यटक सुविधाएं देने के लिए उन्नाव में 267.92 लाख की लागत से तीन परियोजनाएं स्वीकृत की है। जल्द ही इस पर काम को रफ्तार मिल जाएगी।

गौरांग राठी, डीएम उन्नाव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।