Unnao Students Excel in Nipun Assessment Test Achieve 37th Rank in Uttar Pradesh निपुण आकलन में उन्नाव को 37वीं रैंक, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Students Excel in Nipun Assessment Test Achieve 37th Rank in Uttar Pradesh

निपुण आकलन में उन्नाव को 37वीं रैंक

Unnao News - उन्नाव के बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने निपुण एसेसमेंट टेस्ट में उत्कृष्टता दिखाई है। जिले ने 37वीं रैंक हासिल की है, जो पिछले साल की 60वीं रैंक से सुधार है। परीक्षा में 133588 छात्र-छात्राओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 11 April 2025 06:50 PM
share Share
Follow Us on
निपुण आकलन में उन्नाव को 37वीं रैंक

उन्नाव, संवाददाता। निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) में उन्नाव के बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने दबदबा कायम किया है। शिक्षा गुणवत्ता में बेहतर होने पर जिले को पूरे प्रदेश में 37वीं रैंक हासिल हुई है। पिछले साल की 60वीं के सापेक्ष इस बार 37वीं रैंक मिलने को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। कहना है कि इससे शिक्षकों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन बढ़ेगा और आगे रैंक में सुधार करने के प्रयास करने को मेहनत करेंगे। 25 से 26 नवंबर 2024 को निपुण एसेसमेंट टेस्ट कराया गया। दो दिन की परीक्षा में पहले दिन सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा देने के लिए कक्षा-1 में 23575, कक्षा-2 में 24007 और कक्षा-तीन में 34082 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 78189 परीक्षार्थियों के साथ 95.74 फीसदी परीक्षा का हिस्सा बने थे। सभी बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। गुरुजनों ने बच्चों से मौखिक प्रश्नों के उत्तर जाने और उन्हें ओमएमआर सीट पर दर्ज किया था। एक सीट पर 10 बच्चों के उत्तर लिखे गए थे। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों से परीक्षा में हिंदी, गणित के प्रश्न पूछे गए थे। दूसरे दिन परीक्षाा में कक्षा चार में 31788, कक्षा पांच 31991, कक्षा छह 23284, कक्षा सात में 22952 और कक्षा आठ में 23543 छात्र-छात्राओं को मिलाकर कुल 133588 परीक्षा देने के लिए पंजीकृत रहे थे। जिसमें 126016 छात्रों के साथ 94.35 फीसदी परीक्षा देने के लिए मौजूद थे। कक्षा चार से आठ तक छात्रों ने भाषा, गणित, विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान विषय के प्रश्नों को हल करके ओएमआर सीट पर उनके उत्तर दर्ज किए थे। एसडीएम, बीडीओ और शिक्षा विभाग के अफसरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई थी। 37 वीं रैंक हासिल होने के बाद बीएसए संगीता सिंह, बीईओ मुख्यालय संजय यादव ने खुशी जाहिर करते हुए सभी शिक्षकों और बच्चों को बधाई दी।

उन्नाव की साल दर साल सुधरी स्थिति (आंकड़ों में)

कुल स्कूल 2727

पंजीकृत बच्चे 215252

कुल शामिल हुए बच्चे 204205

ग्रेड ए 2023 में 21.38

ग्रेड ए 2024 में 27.62

ग्रेड ए 2023 में 22.88

ग्रेड ए 2024 में 37.47

ग्रेड बी 2023 में 23.64

ग्रेड बी 2024 में 21.16

ग्रेड सी 2023 में 12.13

ग्रेड सी 2024 में 7.11

ग्रेड डी 2023 में 6.86

ग्रेड डी 2024 में 2.65

ग्रेड ई 2023 में 13.11

ग्रेड ई 2024 में 3.98

ओवरआल 2023 67.9

ओवरआल 2024 86.25

रैंक 2023 60

रैंक 2024 37

कोट--

नवंबर 2024 में परीक्षा हुई थी। परिणाम आने के बाद पूरे 75 जिले में उन्नाव को 37वीं रैंक मिली है। यह पिछले साल की तुलना में काफी सुधारात्मक रैंक है। बेसिक शिक्षा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

संगीता सिंह, बीएसए उन्नाव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।