रास्ते के विवाद में युवक को पीट किया जख्मी, दो पर केस दर्ज
Unnao News - चकलवंशी के डीहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घायल युवक को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया...

चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के डीहा गांव में बुधवार रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। मगर बैंक जाते समय रास्ते में घेर कर मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। डीहा गांव के रहने वाले राम कुमार के बेटे अंकुर ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि परिवारिक रोहित व राहुल पुत्रगण श्याम बिहारी के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।
उसी को लेकर बुधवार सुबह झगड़ा हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझौता करवा दिया। उसके बाद वह रऊ करना स्थिति बैंक जा रहा था। तभी रास्ते में घेर कर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि पीडित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।