अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Unnao News - चकलवंशी के अमानखेड़ा गांव के रामाधार के बेटे विनोद कुमार की बाइक को मकबूल खेडा गांव में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने विनोद को अस्पताल में भर्ती...
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावThu, 24 April 2025 02:13 AM

चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र अमानखेड़ा गांव के रहने वाले रामाधार का बेटा विनोद कुमार मियागंज कस्बा मजदूरी करने आया था। जहां से शाम को बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच मकबूल खेडा गांव के अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।