UP Gorakhpur Airport flight delayed 180 passengers including two Union Ministers Stuck in plane एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद भी एक घंटे विमान में फंसे रहे दो मंत्रियों समेत 180 यात्री, ये कारण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Gorakhpur Airport flight delayed 180 passengers including two Union Ministers Stuck in plane

एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद भी एक घंटे विमान में फंसे रहे दो मंत्रियों समेत 180 यात्री, ये कारण

  • गोरखपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी होने पर दो मंत्रियों समेत 180 यात्री एक घंटे विमान में फंसे रहे। दो महीने में चौथी बार विमान में यात्रियों के फंसने की घटना हुई है। वहीं, चेकइन एरिया में इंतजार कर रहे यात्रियों ने देरी पर नाराजगी जताई।

Srishti Kunj मुख्य संवाददाता, गोरखपुरThu, 10 April 2025 01:06 PM
share Share
Follow Us on
एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद भी एक घंटे विमान में फंसे रहे दो मंत्रियों समेत 180 यात्री, ये कारण

यूपी में गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते 9,12 और 25 मार्च के बाद एक बार फिर बुधवार को दो केन्द्रीय राज्य मंत्रियों समेत 180 यात्री विमान में ही एक घंटे तक फंसे रहे। ये दिक्कत दिल्ली से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ई 2087/5013 हुई। फ्लाइट निर्धारित समय 3.15 बजे के बजाए 4.25 बजे गोरखपुर लैंड हुई। करीब सवा घंटे लेट होने की वजह से इसे एप्रन में आने की अनुमति नहीं मिली। पहले से शेड्यूल इंडिगो और स्पाइस की विमानों को बारी-बारी से निकाला गया।

टैक्सी-वे में फ्लाइट के खड़े होने की वजह से यात्री नहीं उतर सके और करीब एक घंटे यात्री विमान के अंदर ही फंसे रहे। पहले शेड्यूल विमान के उड़ने के बाद शाम 5.25 बजे विमान को एप्रन में लाया गया तब जाकर यात्री उतर सके। इसके बाद 6.13 बजे विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली के उड़ान भर सका। इसी विमान में केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान और पंकज चौधरी भी फंसे रहे। मार्च-अप्रैल में इस तरह की ये चौथी घटना है।

ये भी पढ़ें:प्यार में बाधा बनी जेठानी का खौफनाक अंत, देवरानी ने कर डाला डराने वाला कांड

उधर, इसी विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने तेटलतीफी को लेकर जमकर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि अब इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे अफसरों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एयरपोर्ट निदेशक, आरके परासर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो की ई 2087 फ्लाइट एक घंटे की देरी से लैंड हुई। एप्रेन खाली न होने की वजह से इसमें आए यात्रियों को एक घंटे विमान में बैठना पड़ा। करीब साढ़े पांच यात्रियों को नीचे उतार लिया गया। 6.13 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई।