UP Kanpur Water Crisis Increased With Ganga Level Decreased by 8 inch Dam Building in Progress कानपुर में जल संकट बढ़ा! गंगा का जलस्तर आठ इंच घटा, समस्या से निपटने को बना रहे बांध, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Kanpur Water Crisis Increased With Ganga Level Decreased by 8 inch Dam Building in Progress

कानपुर में जल संकट बढ़ा! गंगा का जलस्तर आठ इंच घटा, समस्या से निपटने को बना रहे बांध

यूपी के कानपुर में चल रहा जल संकट और बढ़ रहा है। गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही शहर में पानी का संकट गहराने लगा है। पांच दिन में गंगा का जलस्तर आठ इंच घट गया। इससे पानी खींचने में दिक्कत होनी शुरू हो गई है।

Srishti Kunj प्रमुख संवाददाता, कानपुरSat, 10 May 2025 11:37 AM
share Share
Follow Us on
कानपुर में जल संकट बढ़ा! गंगा का जलस्तर आठ इंच घटा, समस्या से निपटने को बना रहे बांध

यूपी के कानपुर में चल रहा जल संकट और बढ़ रहा है। गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही शहर में पानी का संकट गहराने लगा है। पांच दिन में गंगा का जलस्तर आठ इंच घट गया। इससे पानी खींचने में दिक्कत होनी शुरू हो गई है। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही बांध बनाना शुरू कर दिया गया था। गंगा का पानी रोकने के लिए अभी तक 55 मीटर बोरियों का बांध बन सका है। दोनों ड्रेजिंग मशीन फुल स्पीड पर चलाई जा रही रही है। गंगा की निगरानी का जिम्मा एक अधिशासी अभियंता को दिया गया है। वह लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गर्मी में गंगा का जलस्तर लगातार घटना शुरू हो गया है। पांच दिन पहले तक गंगा का जलस्तर 357.1 फीट पर था। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 356.3 फीट पर पहुंच गया है। करीब आठ इंच गंगा का जलस्तर घट गया है। इससे भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से पानी खींचने में दिक्कत हो रही है। दोनों ड्रेजिंग मशीन को फुल स्पीड के साथ चलाया जा रहा है। जलकल अफसरों की ओर सेकंपनी ने बंधा बनाने का काम तेजकर दिया है।

ये भी पढ़ें:भारत-पाक तनाव का असर, जम्मू की ट्रेनों में 1000 से ज्यादा टिकट रद्द; वेटिंग घटी

अब भी बीच गंगा में गहरा होने की वजह से बंधा बनाने में दिक्कत हो रही है। पानी को खींचने में हो रही दिक्कत को देखते हुए ड्रेजिंग मशीन को बीच गंगा में डालकर चलाया जा रहा है। जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि पानी कम हो रहा है। 220 मीटर का बंधा अभी तक सिर्फ 55 मीटर तक बन सका है। लगातार पानी की निगरानी हो रही है। ड्रेजिंग मशीन फुल स्पीड से चल रही है।

अधिकारियों का कहना है कि बांध का काम तेजी से किया जा रहा है। गंगा का जल स्तर कम होने के साथ ही काम में तेजी लाकर जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।