Apex Hospital Employee Arrested for Stealing Gold Bangles from Deceased Woman s Body मरीज के शव से कंगन चोरी में अस्पतालकर्मी गिरफ्तार , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsApex Hospital Employee Arrested for Stealing Gold Bangles from Deceased Woman s Body

मरीज के शव से कंगन चोरी में अस्पतालकर्मी गिरफ्तार

Varanasi News - वाराणसी के एपेक्स अस्पताल के एक कर्मचारी को महिला के शव से सोने के तीन कंगन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 55 वर्षीय बिना केसरी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिवार को अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीTue, 13 May 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
मरीज के शव से कंगन चोरी में अस्पतालकर्मी गिरफ्तार

वाराणसी, संवाद। भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के कर्मचारी को चितईपुर पुलिस ने महिला के शव से सोने के तीन कंगन चुराने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कंगन बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। मिर्जापुर के अहरौरा चौक की 55 वर्षीय बिना केसरी की छोटी बेटी की सगाई मंडुवाडीह के वृन्दावन पैलेस में बीते 2 मई को था। इस दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें हार्ट अटैक हुआ। परिजनों ने भिखारीपुर स्थित एपेक्स अस्पताल उन्हें भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव मर्चरी में रखने के दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने सोने के 21 ग्राम के तीन कंगन चुरा लिए।

परिजन को महिला के अन्य गहने सौंपे गए तो उनमें 3 कंगन कम थे। इस पर अस्पताल प्रशासन से जानकारी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज मांगी गई। फुटेज पूरा उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद 8 मई को चितईपुर थाने में दामाद विशाल केसरी ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। चितईपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बतया कि आरोपी कर्मचारी गोपीगंज (भदोही) के घनश्यामपुर निवासी राहुल पाल को गिरफ्तार कर तीनों कंगन बरामद कर लिए गए हैं। वह कंचनपुर में रहकर अस्पताल में काम करता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।