Grand Tiranga Yatra in Varanasi Celebrates Indian Army s Valor काशी ने किया सेना के शौर्य और साहस को सलाम , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsGrand Tiranga Yatra in Varanasi Celebrates Indian Army s Valor

काशी ने किया सेना के शौर्य और साहस को सलाम

Varanasi News - वाराणसी में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा काशी विद्यापीठ से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक दो किमी लंबी थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSun, 25 May 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
काशी ने किया सेना के शौर्य और साहस को सलाम

वाराणसी, विशेष संवाददाता। ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और साहस को सलाम करने के लिए शनिवार को काशीवासियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। काशी विद्यापीठ से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक करीब दो किमी लंबी इस यात्रा में शामिल लोगों में जहां आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश दिखा, वहीं दूसरी ओर सेना और मातृभूमि के लिए सम्मान का जज्बा भी रहा। यात्रा मार्ग पर कुछ देर के लिए चहुंओर सिर्फ तिरंगा दिखा रहा था और हर ओर भारत माता की जय और वंदेमातरम् का जयघोष गूंज रहा था। यात्रा काशी विद्यापीठ विवि के गेट नंबर-3 से मलदहिया, लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में पहुंची।

इससे पहले दोपहर तीन बजे से विद्यापीठ मैदान में लोग जुटने लगे थे। इनमें आम लोगों के साथ छात्र, छात्राएं, महिलाएं, कैडेट, पूर्व सैनिक, सामाजिक संस्थाओं के लोग और विभिन्न व्यापार मंडल के सदस्य शामिल थे। शाम पांच बजे पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने यात्रा को रवाना किया। पूर्व सैनिकों ने किया यात्रा का नेतृत्व यात्रा का नेतृत्व पूर्व सैनिकों ने बैंड बाजे के साथ किया। इसमें महिलाएं, महिला स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक समूहों के लोग, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, डॉक्टर, अधिवक्ता, सीए, शिक्षक, क्षत्रिय धर्म संसद, व्यापारी संगठन, आईटीआई एवं उच्च शिक्षा संघ के छात्र एवं स्टाफ, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड और एनएसएस के सदस्य शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न क्लबों, रेड क्रॉस, नव युवक मंगलदल, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, खिलाड़ी भी रहे। उसके पीछे आंगनबाडी और आशा कार्यकत्री, सफाई मित्र, कोटेदार एवं सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवक थे। कैंट, उत्तरी, दक्षिणी, सेवापुरी, रोहनिया, शिवपुर, अजगरा व रोहनियां विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल रहे। परिषदीय विद्यालय के बच्चे हाथ में तिरंगा लिए यात्रा के अंतिम पंक्ति में थे। एनडीआरएफ, 39 जीटीसी, सीआरपीएफ, पीएससी, पुलिस बैंड, पैरामिलिट्री फोर्स के एक-एक बैंड भी थे। भारत एक है, श्रेष्ठ है एवं विजेता हैः केशव यात्रा में शामिल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सेना के शौर्य, सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर ‘भारत की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया है। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह संकल्प लिया गया है कि भारत एक है, भारत श्रेष्ठ है, भारत विजेता है और उन्होंने भारतीय सेना को बधाई दी। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाने के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मलदहिया स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा और लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर की आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रास्तेभर गुलाब की पंखुड़ियों से अभिनंदन विद्यापीठ से संस्कृत विश्वविद्यालय निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जा रहा था। भक्तिगीत यात्रियों के बीच जोश भर रहे था। बच्चे, बूढ़े, युवा, महिला हर वर्ग देशप्रेम के उत्साह में आगे बढ़ता जा रहा था। तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जहां एक ओर हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं 250-250 मीटर लंबे तिरंगे को हाथों में लिए भारत माता की जय जयकार लगाते चल रहे थे। साधु-संत और शिक्षाविद् भी हुए शामिल तिरंगा यात्रा में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के अलावा सतुआ बाबा आश्रम की पीठाधीश्वर संतोषाचार्य महाराज, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, गंगा महासभा के जितेंद्रानंद औऱ महंत अवध किशोर दास भी शामिल हुए। कमिश्नर-डीएम ने संभाली थी कमान यात्रा को भव्य बनाने के लिए कमिश्नर एस. राजलिंगम और डीएम सत्येंद्र कुमार ने कमान संभाल ली थी। उनकी मदद में सीडीओ, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त व राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम प्रोटोकॉल से लेकर पुलिस अधिकारी एडीशनल सीपी एस. चन्नप्पा और उनकी टीम लगे थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी जगह-जगह लगाया गया था। ये भी हुए शामिल भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, टी. राम, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले, कौशलेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय,नवीन कपूर, जेपी सिंह, रणंजय सिंह, महेंद्र सिंह गौतम, जेएन सिंह रघुवंशी, मधुकर चित्रांश, नागेंद्र रघुवंशी, केदार सिंह, चेत नारायण सिंह, सुधीर मिश्र, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जयनाथ मिश्र, किशोर सेठ, शालिनी यादव, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, आशुतोष सिंह, मनोज भारद्वाज, अशोक कुमार पांडेय, अशोक राय, रजत जायसवाल, महानगर उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक आरके चौधरी, श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, सुरेश तुलस्यान, विजय महरोत्रा, आईआईए से दीपक बजाज, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, प्रशांत अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग रहे। ------------------------------------ पाकिस्तान के प्रवक्ता से ज्यादा बोलते हैं राहुल गांधी वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता से ज्यादा बोलते हैं। उन्हें वही अच्छा लगता है जो पाकिस्तान के पीएम और रक्षा मंत्री बोलते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की तरह 2027 को लेकर उन्हें मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाई दे रहे हैं। जब आंख खुलेगी तो समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी दिखाई देगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।