जलकलकर्मियों ने मांगा समस्याओं का समाधान
Varanasi News - वाराणसी में जलकल कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों पर भर्ती और एकीकृत बिलों पर रोष जताते हुए समान वेतन और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। बैठक में संघ के कई पदाधिकारी...
वाराणसी। जलकल कर्मचारी महासंघ के प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जलकल मुख्यालय में हुई। भेलूपुर स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों पर भर्ती समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। बैठक में गृहकर, सीवरकर, जलकर के एकीकृत बिल जारी करने पर भी रोष जताया गया। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम और जलकल विभाग के कर्मचारियों को समान वेतन, भत्ते, सुविधाएं नहीं हैं। एकीकृत बिल की व्यवस्था के लिए दोनों विभागों को एकसमान सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान उप्र जलकल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन वाजपेयी, महामंत्री संतराम,तूफानी राम, वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष पाण्डेय, श्रेष्ठ नारायण सिंह, काजल भट्टाचार्य, अशोक यादव, पंकज कुमार सिंह, गौरव सिंह, धीरज पाण्डेय, रवीन्द्र राव, राममणि पाण्डेय, रमापति पाण्डेय मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।