Samantha Ruth Prabhu Surprised when offered Oo Antava sensuous item song says never considered myself hot 'ओ अंटावा' गाना ऑफर होने पर हैरान थीं समांथा, बोलीं- मैंने कभी खुद को हॉट..., Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSamantha Ruth Prabhu Surprised when offered Oo Antava sensuous item song says never considered myself hot

'ओ अंटावा' गाना ऑफर होने पर हैरान थीं समांथा, बोलीं- मैंने कभी खुद को हॉट...

समांथा रुथ प्रभु साउथ की शानदार एक्ट्रेस हैं। फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में समांथा ने बताया कि जब उन्हें 'ओ अंटावा' गाना ऑफर हुआ तो वो हैरान थीं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 11 May 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
'ओ अंटावा' गाना ऑफर होने पर हैरान थीं समांथा, बोलीं- मैंने कभी खुद को हॉट...

साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा में समांथा ने आइटम सॉन्ग 'ओ अंटावा' पर परफॉर्म करके हर किसी को हैरान कर दिया था। समांथा की वो परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में समांथा ने अपने उस गाने के बारे में बात की। समांथा ने बताया कि जब उन्हें वो गाना ऑफर हुआ था, वो हैरान थीं। समांथा ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को अच्छी दिखने वाली हॉट महिला के तौर पर नहीं देखा था। समांथा ने बताया कि उन्होंने उस गाने के लिए क्यों हां किया था। 

समांथा ने क्यों किया 'ओ अंटावा'? 

Galatta Plus के साथ खास बातचीत में समांथा ने बोली, "लोग सोचते हैं कि मैं दूसरे के लिए स्टेटमेंट देने के लिए चीजें करती हूं, लेकिन अधिकतर मैं खुद को चुनौती देने के लिए चीजें करती हूं। मैंने अपने पूरे जीवन में कभी खुद को अच्छी दिखने वाली हॉट महिला नहीं माना। मुझे लगता है 'ओ अंटावा' मेरे लिए ये देखने का एक मौका था कि क्या मैं नकली बनकर इसे अच्छे से कर सकती हूं। ये मेरे लिए भी चुनौती थी और मैं केवल एक बार वो करने वाली थी।"

गाना ऑफर होने पर हैरान थीं समांथा

समांथा ने माना कि वो हैरान थीं जब उन्हें ये गाना ऑफर हुआ। उन्होंने कहा, “स्पेशल गाने के लिए मेरे बारे में कौन सोचता और वो भी कुछ ऐसा जहां मुझे हॉट दिखना था। मैं हमेशा से क्यूट और बबली लड़की का किरदार निभाती आ रही थी। वो सिर्फ डांस के बारे में नहीं था; वो एटीट्यूड, कॉन्फिडेंस और अपनी सेक्सुअलिटी में सहजता के बारे में था, जो मैं बिल्कुल नहीं थी।”

समांथा ने साउथ की कई फिल्में की हैं। अब वो एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म शुभम से प्रोड्यूसर के तौर पर शुरुआत की है। उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।