Congress Activists Demand Special Task Force to Address Rising Crimes Against Women प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCongress Activists Demand Special Task Force to Address Rising Crimes Against Women

प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस में आक्रोश

रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला आपराधिक घटनाओं के बढ़ते मामलों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने यौन अपराधों पर कठोर कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 6 May 2025 02:40 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस में आक्रोश

रानीखेत, संवाददाता। प्रदेश में बढ़ते महिला आपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश है, कार्यकर्ताओ ने यौन अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन करने सहित तमाम मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा की प्रदेश के ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न एवं बलात्कार जैसी अमानवीय घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं, यह घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर गहरा प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं। इन घटनाओं से महिलाओं में भय का माहौल है। इस दौरान प्रत्येक जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने, महिला सुरक्षा हेतु सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए करने की मांग भी उठाई गई।

कहा की इस संबंध में मुख्यमंत्री के उल जलूल बयान अपराधियों के हौसलों को और बढ़ा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, स्वाति बंसल, तान्या कोहली, गीता पुजारी, मोनिका साह, उषा साह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र पवार, सोनू सिद्दीकी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।