अल्मोड़ा में जयंती पर पं. हरगोविंद पंत को किया याद
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. हरगोविंद पंत की जयंती पर जिला अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पं. हरगोविंद पंत के योगदान और समाज सुधार के कार्यों को याद किया गया।...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. हरगोविंद पंत को सोमवार को जयंती पर याद किया गया। जिला अस्पताल स्थित उनकी मूर्ति पर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सोमवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अस्पताल में स्थित पं. हरगोविंद पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पं. हर गोविंद पंत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और समाज सुधार के कार्यों को याद किया। कहा कि देश की आजादी के लिए अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा समर्पित किया और साथ ही समाज को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की।
स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन में पहुंचाने में भी उनका काफी योगदान है। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को दूर करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। सभी ने पं. हर गोविंद पंत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यहां डॉ. प्रमोद कुमार मेहता, डॉ. जीवन सिंह मपवाल, डॉ. मनीष पंत, डॉ. राहुल प्रधान, डॉ. नमन लोहनी, डॉ. पल्लवी लोहनी, डॉ. मोनिका आदि रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।