यूकेडी ने चौखुटिया के बाजार में निकाली जनाक्रोश रैली
यूकेडी ने मंगलवार को बाजार में जुलूस निकाला और सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन भेजा, जिसमें स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने और मुकदमे वापस लेने की मांग की। जुलूस में बेरोजगारी और विकास...

यूकेडी ने मंगलवार को बाजार में जुलूस निकाला। इसके बाद सभा का आयोजन किया। बाद में तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा। यूकेडी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे वापस लेते हुए रिहाई और स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग की।
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने खिरचौरा से चांदीखेत, गनाई, धुधलिया होते हुए तहसील मुख्यालय तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। क्रांतिवीर चौराहे पर हुई आम सभा में राष्ट्रीय पार्टियों पर राज्य को लूटने और विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी स्थाई राजधानी नहीं बन पाई। सशक्त भू कानून, 1950 के आधार पर स्थाई निवास जैसे मुद्दे गायब हो गए हैं। बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। पहाड़ के गांव विकास से अछूते हैं। उन्होंने लोगों से उक्रांद के साथ खड़े होने की अपील की। यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पूर्व जिपं उपाध्यक्षा कांता रावत, बलवंत नेगी, मनोहर संगेला, आनंद किरौला, मनोज सिंह, राम बहादुर, कुन्दन राम, बालम नेगी, नरेन्द्र मेहरा, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, दीपा देवी, गिरधर बिष्ट, भुवन कठायत, धीरज तिवारी, गजेंद्र बिष्ट, बसंत उपाध्याय, श्याम मेहरा, वीरेंद्र मनराल, शिव कुमार, खीम मेहरा, कुंदन बिष्ट, हरीश जोशी, विपिन गिरी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।