Haryana Congress MLA Gokul Setia praised CM Naib Singh Saini video viral 'इतना ख्याल रखना बड़ी बात है, ऐसा पहली बार देखा'; कांग्रेस विधायक ने सीएम सैनी की जमकर की तारीख, Haryana Hindi News - Hindustan
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Congress MLA Gokul Setia praised CM Naib Singh Saini video viral

'इतना ख्याल रखना बड़ी बात है, ऐसा पहली बार देखा'; कांग्रेस विधायक ने सीएम सैनी की जमकर की तारीख

  • कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैंने ऐसा पहली बार देखा। इतना मान-सम्मान हमें दिया गया। पार्टी बेशक कोई भी हो, जब प्रदेश का मुखिया या मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को मान-सम्मान दे और इतना ख्याल रखे तो यह बहुत बड़ी बात है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 03:29 PM
share Share
Follow Us on
'इतना ख्याल रखना बड़ी बात है, ऐसा पहली बार देखा'; कांग्रेस विधायक ने सीएम सैनी की जमकर की तारीख

हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना तब हुई जब सेतिया किसानों के मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे। उनके साथ किसान नेता और कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद सेतिया ने एक वीडियो में अपनी भावनाएं जाहिर कीं, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यवहार और मान-सम्मान की खुलकर प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें:35 साल बाद रोहतक से पंचकूला में शिफ्ट हो गया हरियाणा बीजेपी का मुख्यालय
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम और पिंजौर में बनेगी फिल्म सिटी, सीएम नायब सिंह सैनी का ऐलान

गोकुल सेतिया ने कहा, 'हम लोग अभी चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी के सरकारी सीएम आवास पर बैठे हैं। हमारे साथ में अन्नदाता किसान भी हैं। सिरसा के लोगों की धिकतानियां माइनर इरिगेशन प्रोजेक्ट को लेकर पुरानी मांग है। इसके लिए सीएम से मिलने आए थे। हमने मुख्यमंत्री से बात करके समय लिया था। आज सीएम नायब सिंह कहीं मीटिंग में व्यस्त रहे, जिन्होंने हमें समय दिया था। उनको 2 घंटे ज्यादा का समय लग गया। बेशक मैं कांग्रेस पार्टी का एमएलए हूं, लेकिन यह रिस्पेक्ट करने की बात होती है। जब वह लेट हुए, मैंने उनसे कहा कि किसान साथी आए हैं। उन्होंने खास तौर पर कहा कि कोई भी खाना खाए बिना नहीं जाएगा।'

किस चीज से इतना प्रभावित हुए गोकुल सेतिया

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैंने ऐसा पहली बार देखा। इतना मान-सम्मान हमें दिया गया। पार्टी बेशक कोई भी हो, जब प्रदेश का मुखिया या मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को मान-सम्मान दे और इतना ख्याल रखे तो यह बहुत बड़ी बात है। गोकुल सेतिया ने आगे कहा, 'हमने यहां सीएम आवास पर पता किया कि जब से नायब सिंह सीएम बने हैं, खाने के बिना किसी को जाने नहीं देते। वाकई दाद देता हूं ऐसे मुख्यमंत्री की। बेशक मैं दूसरी विपक्षी पार्टी का एमएलए हूं, जो मान-सम्मान दिया है, उसका तहदिल से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार करता हूं।' सेतिया ने सीएम सैनी को लेकर जो कुछ कहा है, उसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और लोग अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।