Fire Set in Garbage Dumper on Tehsil Road Quick Response Averts Major Disaster अराजक तत्वों ने सड़क पर खड़े कूड़ा डंपर पर लगाई आग, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsFire Set in Garbage Dumper on Tehsil Road Quick Response Averts Major Disaster

अराजक तत्वों ने सड़क पर खड़े कूड़ा डंपर पर लगाई आग

बागेश्वर में अराजक तत्वों ने तहसील रोड पर खड़े कूड़े के डंपर में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने 112 पर सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। पालिका ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 26 April 2025 04:25 PM
share Share
Follow Us on
अराजक तत्वों ने सड़क पर खड़े कूड़ा डंपर पर लगाई आग

बागेश्वर, संवाददाता। अराजक तत्वों ने तहसील रोड पर खड़ा कूड़ा डंपर में रखे कूड़े को आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने 112 पर काल की। फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पहुंची। शहर के बीचोंबीच लगी आग को नियंत्रित किया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मजियाखेत जाने वाले रास्ते पर कूड़ा घर है। जहां लोग कूड़ा निस्तारित करते हैं। उसी स्थान पर कूड़ा उठाने के लिए एक डंपर भी खड़ा रहता है। लोग उसमें घरों का सूखा कूड़ा निस्तारित करते हैं। बीते शु्क्रवार की रात लगभग 12 बजे किसी अज्ञात ने डंपर में रखे कूड़े को आग लगा दी। आग तेजी से फैलने लगी। इससे होटल, माल तथा आवासीय घरों से लोग बाहर निकल आए। गनीमत रही डंपर के टायरों को आग पकड़ने से पहले फायर की टीम पहुंच गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जीएस रावत ने बताया कि दो फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची। डंपर के अंदर रखे कूड़े में लगी थी। फायर यूनिट ने होजरील के माध्यम से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। अग्निशमन कार्य के स्थल का सघन निरीक्षण किया। इधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यामीन ने कहा कि अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दी गई है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। आग लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

27 बीजीएच 03 पी: बागेश्वर के तहसील मार्ग पर खड़े कूडे के डंपर पर लगी आग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।