Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsElection of Uttarakhand Roadways Employees Union in Tanakpur Concludes with New Leadership
नीरज अध्यक्ष और प्रवीण जोशी मंत्री चुने गए
टनकपुर डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। नीरज को शाखा अध्यक्ष, प्रवीण जोशी को शाखा मंत्री और भुवन रौतेला, पूरन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। नए पदाधिकारियों...
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतFri, 11 April 2025 03:03 PM

टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन टनकपुर डिपो शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें नीरज को शाखा अध्यक्ष और प्रवीण जोशी को शाखा मंत्री की कमान दी गई। इसके अलावा भुवन रौतेला और पूरन सिंह उपाध्यक्ष, रविंद्र जोशी और धीरज फर्त्याल संयुक्त मंत्री, जगदीश संगठन मंत्री एवं भूपेश गहतोड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्र बोहरा, अनूप सिंह, सुरेश राणा, वसीम अहमद, लईक हसन एवं दरबान राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने निगम, कर्मचारी एवं संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। ---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।