Nepali Teenager Found in Banbasa Handed Over to NGO for Safety नेपाली किशोरी को संस्था को सौंपा, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsNepali Teenager Found in Banbasa Handed Over to NGO for Safety

नेपाली किशोरी को संस्था को सौंपा

बनबसा में एक नेपाली किशोरी को घर से नाराज होकर पहुंचने के बाद एक संस्था को सौंपा गया। किशोरी ने बताया कि वह गुड़गांव जाना चाहती थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पूछताछ के बाद उसे नेपाली संस्था आफंत...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतWed, 9 April 2025 11:45 AM
share Share
Follow Us on
नेपाली किशोरी को संस्था को सौंपा

बनबसा। घर से नाराज होकर बनबसा पहुंची नेपाली किशोरी को संस्था के सुपुर्द किया गया। संस्था पूछताछ के बाद किशोरी को परिजनों को सौंपेगी। बनबसा एलआई कर्मी हरीश कन्याल को बनबसा बस अड्डे में एक संदिग्ध नेपाली किशोरी मिली। उन्होंने किशोरी की जानकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी। एएचटीयू कर्मियों ने नेपाली किशोरी से पूछताछ के बाद उसे नेपाली संस्था आफंत के सुपुर्द किया। किशोरी ने बताया कि वो घर से नाराज होकर आई है। बताया कि गुड़गांव जाना चाह रही थी। संस्था के कांउसलर गंगा कार्की और रोजनी गुरुंग ने बताया कि किशोरी को पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। संस्था इस संबंध में मानव तस्करों से संपर्क होने का पता लगाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।