Aslam Khan Elected President at CPI Masuri Annual Conference Amid Labor Rights Concerns भाकपा मसूरी नगर पालिका चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsAslam Khan Elected President at CPI Masuri Annual Conference Amid Labor Rights Concerns

भाकपा मसूरी नगर पालिका चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी

भाकपा मसूरी शाखा का वार्षिक सम्मेलन हुआ, जिसमें असलम खान को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सम्मेलन में श्रम कानूनों में बदलाव और बढ़ती मंहगाई पर चर्चा हुई। भाकपा ने नगर पालिका चुनावों में सभी पदों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 22 Oct 2024 05:43 PM
share Share
Follow Us on
भाकपा मसूरी नगर पालिका चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी

भाकपा मसूरी शाखा का वार्षिक सम्मेलन में असलम खान को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में देहरादून शाखा सचिव विक्रम सिंह पुंडीर मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में तय किया गया कि भाकपा मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभी पदों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। अशोक शर्मा ने कहा कि श्रम कानूनों से छेड़छाड़ कर श्रमिकों का हक छीना जा रहा है। लगातार बढती मंहगाई और भ्रष्टाचार से सब परेशान हैं। इसके खिलाफ भाकपा आंदोलन की रणनीति बना रही है। जिला मंत्री आरपी बडोनी ने कहा कि मसूरी में भी श्रमिकों का लगातार शोषण बढ़ रहा है। मसूरी नगर पालिका में गड़बड़ी का मामला भी सम्मेलन में उठाया गया। सम्मेलन में तय किया गया कि नगर पालिका चुनावों में भाकपा मसूरी में अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डो में प्रत्याशी उतारेगी। व जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करायेगी। सम्मेलन के बाद मसूरी शाखा का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न कराया गया जिसमें असलम खान को मसूरी शाखा का सचिव चुना गया वहीं कार्यकारणी में देवी गोदियाल, आरपी बडोनी, राजेश शर्मा, राजेश गोस्वामी, पूरण नेगी, राम किशन राही, बलदेव को चुना गया। इस मौके पर भाकपा के कार्यकर्ता व सहयोगी मौजूद रहे।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।