हेमवती नंदन बहुगुणा व्यक्ति नहीं विचारधारा थे: राजकुमार
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 106वीं जयंती पर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने...

देहरादून, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 106वीं जयंती पर याद किया। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि गढ़वाल के बुगाणी गांव के बहुगुणा ने गढ़वाल से इलाहाबाद तक की शैक्षणिक यात्रा, छात्र राजनीति, स्वतंत्रता संग्राम, देश की आजादी, उत्तर प्रदेश के विधायक से लेकर मुख्यमंत्री,भारत सरकार के संचार मंत्री से लेकर वित्त मंत्री, लंबे समय तक विपक्ष के नेता के रूप में देश को नेतृत्व किया। उन्होंने जीवनभर अपने विचारों से समझौता नहीं किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बहुगुणा व्यक्ति नहीं बल्कि विचाधारा थे। उन्होंने कहा कि स्व. बहुगुणा ने अपने पूरे जीवन में कभी सिद्धांतों एवं विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा कहा कि हिमालय टूट सकता है पर झुक नहीं सकता है। इसीलिए उन्हें हिमालय पुत्र भी कहा जाता है। मौके पर सुनील कुमार बांगा, सोम प्रकाश बाल्मीकि, वीरेंद्र बिष्ट, प्रकाश नेगी, आशु, अर्जुन सोनकर, राजेन्द्र सिंह घई, दिनेश गुप्ता, मोनू, बिल्ला सोनकर, गुलशन सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।