कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह बयान भारतीय सेना और...

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आपरेशन सिंदूर का नेतृत्व कर रही भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान की निंदा की है। साथ ही कहा कि यह कर्नल सोफिया के साथ ही भारतीय सेना और देश का अपमान है। इसमें पुलिस को तत्काल केस दर्ज करना चाहिए। बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाल को शिकायत सौंपी। कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने न सिर्फ देश, सेना का अपमान किया है, बल्कि देश की महिला शक्ति का भी अपमान किया है।
विजय शाह की बयानबाजी से भारतीय सेना और महिला शक्ति की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। देशभक्त जनता तथा पूरी मात्र शक्ति आहत है। उन्होंने मंत्री को पद से हटाने के साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा किया जाना चाहिए। शिकायत देने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, विरेन्द्र बिष्ट, अमित भंडारी, रमेश मंगू, मुकीम अहमद, सुनील बांगा, सुभाष धस्माना, जाहिद अंसारी, अनूप कपूर, राजेश मित्त, राजेन्द्र सिंह घई, शमशाद, परवीन बांगा, अर्जुन सोनकर शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।