Congress Urges District Land Officers to Safeguard Party Properties in Bihar कांग्रेस की संपत्तियों का संरक्षण करें पार्टी के जिला भूसंपदा प्रभारी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Urges District Land Officers to Safeguard Party Properties in Bihar

कांग्रेस की संपत्तियों का संरक्षण करें पार्टी के जिला भूसंपदा प्रभारी

कांग्रेस ने जिला भूसंपदा प्रभारियों को पार्टी की संपत्तियों के संरक्षण के लिए बेहतर तरीके से काम करने का निर्देश दिया है। बिहार कांग्रेस की पहली राज्यस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। सभी प्रभारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 14 May 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की संपत्तियों का संरक्षण करें पार्टी के जिला भूसंपदा प्रभारी

कांग्रेस ने पार्टी के जिला भूसंपदा प्रभारियों से कहा है कि पार्टी की संपत्तियों का संरक्षण बेहतर ढंग से करें। हर माह पार्टी मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजें। बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को बिहार प्रदेश भू संपदा कांग्रेस कमेटी की पहली राज्यस्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रभारियों को ये निर्देश दिये गए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और सह प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सह प्रदेश भू संपदा कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जिले के भू संपदा प्रभारियों से कहा कि आपके ऊपर राज्य कांग्रेस के विभिन्न भूसंपदाओं की देखरेख की जिम्मेदार है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी आपके हर कदम पर साथ देगी। सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी की संपत्तियों का संरक्षण बेहतर तरीके से हो सकेगा। कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी जिला प्रभारी अपने जिला कांग्रेस के अध्यक्षों के साथ उचित तालमेल और समन्वय से काम करेंगे। अपने कार्यों से संबंधित मासिक रिपोर्ट बिहार प्रदेश भू संपदा कांग्रेस कमिटी के प्रदेश कार्यालय में जमा करते रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।