जगजीवन कॉलेज शिक्षक संघ ने नवचयनित प्राचार्यों को किया सम्मानित
आरा। जगजीवन कॉलेज में शिक्षक संघ ने प्राचार्य पद पर चयनित प्रो अजय कुमार और प्रो शहाबुद्दीन का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया। प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने उन्हें बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित...

आरा। निज प्रतिनिधि जगजीवन कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से प्राचार्य पद के लिए चयनित प्रो अजय कुमार और प्रो शहाबुद्दीन का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने दोनों चयनित प्राचार्यों को बुके दिया। शिक्षक संघ की ओर से दोनों शिक्षकों को बुके, स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया गया और भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो आभा सिंह ने दोनों शिक्षकों का कॉलेज के नैक ग्रेडिंग से लेकर कॉलेज के विकास में उनके योगदान की सराहना की और प्राचार्य के रूप में उनके आगामी अकादमिक जीवन की शुभकामना भी दी।
संघ के अध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि जगजीवन कॉलेज में शिक्षकों की प्रोन्नति की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है, जो प्राचार्य से कुल सचिव होते हुए कुलपति तक जाती है, इसे आप कायम रखेंगे, संघ की ऐसी मान्यता है। सचिव प्रो अमृत लाल जायसवाल ने कहा कि आप जहां भी जाएंगे ज्ञान और अनुभव की खुशबू ही बिखेरेंगे। संचालन उर्दू विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शहजाद अख्तर अंसारी ने शेरो शायरी के साथ किया। इस अवसर संयुक्त सचिव प्रो चन्दन कुमार, कोषेक्षक डॉ राजीव नयन, कोषाध्यक्ष डॉ अरशद अली, उपाध्यक्ष, प्रो सिंधु कुमारी, डॉ नवारुण घोष, डॉ असलम परवेज, डॉ सत्येन्द्र पांडेय के अलावा सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।