जन अधिकार पार्टी जनशक्ति उठा रही समस्याएं
जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। पार्टी ने शौचालयों की सफाई और मरम्मत का मुद्दा उठाया, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की। प्रदेश सचिव...

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने आरोप लगाया है कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। हमारी पार्टी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है, जिसके बाद उनका समाधान भी हो रहा है। प्रदेश सचिव प्रियंका रानी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजीव गांधी कांपलेक्स देहरादून के शौचालय में गंदगी, टूट-फूट और दुर्गंध को लेकर आवाज उठाई गई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद दो शौचालयों की साफ-सफाई और मरम्मत हो गई है। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव प्रियंका रानी और कार्यकर्ताओं ने आवास विकास सचिव प्रकाश चंद्र दुमका से मिलकर उनका आभार जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।